BiG News – बीएमपी बैरक में सिपाही ने SLR से पहले महिला सिपाही को मारी गोली फिर गोली मार कर ली खुदकुशी, मचा हड़कंप
राजधानी के बीएमपी एक के परिसर में उस वक्त कोहराम मच गया जब बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) की बैरक में रह रहे एक सिपाही ने एसएलआर से
महिला सिपाही को गोली मारी फिर खुदख़ुशी करने को खुद को भी गोली मार ली। दोनों सिपाहियों को मौके पर मौत हो गई। इस खबर से बिहार मिलिट्री पुलिस परिसर में हडकम्प मच गया। आनन फानन में उच्चाधिकारियों को मोबाइल से सूचना दी गई।
खुरेजी की वारदात की जानकारी मिलते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुँच गए है। वही, स्थानिए पुलिस भी मौके ओर मौजूद और शवो का पंचनामा किया जा रहा है।
वही,सुबह दो सिपाहियों की मौत हो गई है। लेकिन दोनो मौत संदेहास्पद बताए जा रहे है।घटना के बाबत मिल रही जानकारी के मुताबिक पहले एक पुरुष सिपाही ने एक महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी,इसके बाद खुद को भी गोली मार ली है।घटना के बाद बीएमपी में हड़कंप मच गया है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।