फिल्मः परी
कास्टः अनुष्का शर्मा, परमव्रत चैटर्जी, रजत कपूर
डायरेक्टरः प्रोसित रॉय
रेटिंगः 3/5
होली के मौके पर अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ रिलीज हुई है। शादी के बाद अनुष्का की ये पहली फिल्म है। हिंदी सिनेमा में बहुत कम ऐसी फिल्में में उम्दा साबित हुई है। अब हाल में ही हॉरर फिल्म लेकर अनुष्का शर्मा हाजिर हुई है। शुरूआत में फिल्म की मुख्य किरदार रूखसाना (अनुष्का शर्मा) बहुत डराती हैं।
अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का रिव्यू
फिल्म में कोलकत्ता में वे उनके पिता की कार से एक औरत के टकराकर उसकी मृत्यु होने से कहानी शुरू होती है। इस फिल्म की तारीख अनुष्का के पति विराट कोहली भी कर रहे हैं। लेकिन फिल्म में ज्यादा कुछ समझ पाना थोड़ा मुश्किल है। फिल्म में एक्टिंग अच्छी है, हॉरर फिल्म होने के नाते कई बार आप भयंकर तरीके से डर जाएंगे। लेकिन स्क्रिप्ट थोडी कमजोर है। तो आइये आपको बताते हैं कि इस फिल्म को क्यों देखना चाहिए और क्यों नहीं देखना चाहिए।
इसलिए देखें
परी में हॉरर/इमोशन और रहस्य के जरिए रोमांच पैदा किया गया है। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी उम्दा है और साथ अनुष्का शर्मा ने भी दमदार भूमिका निभाई है पर बावजूद इसके कहानी उतनी दमदार नहीं है कई स्थानो पर कहानी टेªक से उतर जाती है। जिससे दर्शक फिल्म में अपनी रूचि खो बैठते हैं। अतः कुल मिलाकर यह एक ठीक-ठाक फिल्म है और परी देखने का मज़ा आप उसी समय ले सकते है तब आप ज्यादा उम्मीद के साथ न जाए।
इसलिए ना देखें
कुछ सवाल हैं जो इस फिल्म की कहानी को उझाते हैं। जैसे रुखसाना चुड़ैल कैसे बनी? एक आंख वाला डॉक्टर उसे मारने के लिए क्यों पीछे पड़ा है? कुल मिलाकर परी एक सामान्य हॉरर फिल्म है, जिसमें अनुष्का शर्मा जैसा बड़ा स्टार है। फिल्म में अनुष्का ने काफी मेहनत की है। अनुष्का शर्मा को छोड़कर फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिसकी वजह से इसे देखा जा सके। अगर आप अनुष्का के बहुत बड़े फैन हैं तो आपको ये फिल्म एक बार जरुर देखनी चाहिए। लेकिन, अगर आप फैन नहीं है तो ये फिल्म आपको थोड़ा निराश कर सकती है।