सोनडीहा के समीप हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड में सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने का निदेश दिया गया है।
गया । सोनडीहा के समीप हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड में सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। आईजी नैयर हसनैन खां ने कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। जो साक्ष्य मिले हैं, उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तमाम साक्ष्य जुटा रही है। एसएसपी ने जानकारी दी है कि दुष्कर्म मामले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया था। पुलिस की दबिश के कारण दो अन्य आरोपितों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।