भोजपुर । रविवार को शाहपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शाहपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र लोकतंत्र के वह स्थान है जहां से सत्ता का रास्ता प्रदर्शित होता है। मतदान केंद्र और उन्हीं का बोलबाला होता है जिसका संगठन मजबूत होता है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा और अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी। उन्होंने कहा कि हम जातिवाद नहीं करते हैं, अफवाह फैलाने का काम नहीं करते। मानवतावादी सिद्धांत पर चलने वाले हैं। संगठन को मजबूत कर हीं हम सरकार बनाते हुए। उक्त बातें उन्होंने शाहपुर के नगर भवन में आयोजित भाजपा के विधानसभा बूथ स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी यदि पीएम नहीं होते तो घर घर बिजली, किसानों को पानी और बिजली डेढ़ गुणा नहीं मिलती। साथ ही गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन नहीं मिलता। संगठन और सरकार की मजबूती हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। भाजपा देश को वैभवशाली बनाने के लिए काम करती हैं। देश मजबूत होगा तो घर स्वयं हीं मजबूत हो जाता है। बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है जो शर्मनाक है। संगठन को मजबूत करने के लिए हम जन-जन तक पहुंचेंगे। अपने विचारधारा को और सरकार के विकास को पहुंचाएंगे तो भाजपा का विकास होगा। देशभक्ति से लबरेज सेना के शहीदों के परिवार भी पाकिस्तान से बदला लेने को कहते हैं। लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों का परिणाम हम भुगत रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे सदस्यों को जोड़े ताकि हर जगह हम दिखाई पड़े। अपने संबोधन में वे कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य कर रहे थे। प्रत्येक सप्ताह एक परिवार को जोड़ने का काम करना होगा। हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयासरत एवं तैयार रहना होगा। वहीं शाहपुर नगर पंचायत भवन पहुंचते हैं महिला मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद भाजपा नेता भुअर ओझा ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा प्रशस्ति पत्र दिया। साथ हीं साथ उन्होंने पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों एवं नेताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया जिसने शंभू शरण मिश्र, रकीब खान, पूर्व सरपंच शंकर ¨सह तथा श्रीभगवान राय शामिल थे। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को शाहाबाद की प्रभारी भाजपा नेत्री निवेदिता ¨सह, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, शिवेश कुमार, भुअर ओझा, तथा जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा ने संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहपुर मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी एवं संचालन बिहियां मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, मंगलाचरण तिवारी, हृदयानंद तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश भट, हरेन्द्र ¨सह, हाकिम प्रसाद, युवा अध्यक्ष अंकित पांडेय, महासचिव चंदन पांडे, सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष अर¨बद पांडेय, किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष रविन्द्र ओझा, दीपक ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, अनील ¨सह, बमविजय ¨सह, दीपू ¨सह, पप्पू राय, धीरेंद्र राय, भूपेंद्र राय, संजय यादव, सोनू स्वर्णकार उपस्थित थे।