औरंगाबाद : नए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के सम्मान में शनिवार को समारोह आयोजित की गई। अध्यक्ष का सांसद सुशील कुमार ¨सह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा के तहत चलती है। पार्टी में कोई एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सामूहिक निर्णय के तहत काम होता है। पार्टी संगठन आधारित है और भाजपा के हर सिपाही व कार्यकर्ता के बदौलत सबसे मजबूत संगठन है। संगठन कार्यकर्ताओं के बल पर टिकी है। सांसद ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मनोज कुमार के कंधों पर जिलाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी है। न कोई बड़ा परिचय न बड़ा नाम और जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनित करना भाजपा की नीति है। इस पार्टी में कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन विश्वकर्मा के द्वारा सांसद की कृपा पर जिलाध्यक्ष बनाए जाने की बात को काटते हुए सांसद ने कहा कि मेरे कृपा से नहीं बल्कि पार्टी के सामूहिक निर्णय से जिलाध्यक्ष बनाए गए है। पार्टी में जिम्मेदारी ही परिचय होता है। सबका साथ, सबका विकास यह पीएम मोदी का नारा नहीं बल्कि संकल्प है। इस पार्टी में शासन सरकार एवं सत्ता को साधन नहीं बल्कि देश की सेवा धर्म होता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व से संचालित पार्टी कार्यालय में समारोह रखा गया था परंतु कार्यालय में तालाबंदी होने कारण स्थान परिवर्तन करना पड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता के मोबाइल पर ताला खोलने के लिए कॉल किया तो उनके पुत्र के द्वारा गलत नंबर कह फोन काट दी गई। कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। वरीय नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष राम लखन विश्वकर्मा, कृष्ण बल्लभ प्रसाद ¨सह उर्फ बबुआ जी, इंद्रदेव यादव, पुरूषोतम ¨सह, अश्विनी ¨सह ने संबोधित किया। संचालन सुनील शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन विजेंद्र प्रसाद ¨सह ने की। पार्टी नेता विनय शर्मा,नरेंद्र तिवारी, सुबोध शर्मा, अधिवक्ता अवधकिशोर प्रसाद ¨सह, सुरेंद्र गुप्ता, विजय अकेला, राजेंद्र ¨सह, आलोक कुमार ¨सह, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार, र¨वद्र शर्मा उपस्थित रहे। सांसद ने पहनाया माला तो बजी ताली