सेंट्रल डेस्क : बिहार के मधुबनी के बासोपट्टी से बेटी और महिलाओं के सम्मान में पद यात्रा आयोजित किया गया था आज दूसरे दिन की यात्रा
आज मधुबनी जिले के राहिका स्थित कपिलेश्वर उच्च विद्यालय से ‘नारी बचाओ पदयात्रा’ रवाना हो रही है। इसमें साथ बड़ी संख्या में जन अधिकार पार्टी (लो) के कार्यकर्ता और आमलोग शामिल हो रहे हैं। आज का पड़ाव दरभंगा जिले के जिवछ घाट में होगा। पदयात्रा को लेकर आमलोगों में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। पदयात्रा में शामिल लोगों के प्रति संरक्षक सह मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने आभार व्यक्त किया है।