सहरसा जिले के ग्राम रसलपुर,थाना सलखुआ निवासी सोनू कुमार पिता मुकेश चौधरी एवं माता ललिता कुमारी ग्राम चौधरी टोला सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा निवासी प्रेमी प्रेमिका बीते 27 अप्रैल को मानसी स्टेशन से फरार हुए, युवक ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है और दोनों के बीच 3 साल से सम्बन्ध थे।
इसी बीच दोनों राजेन्द्र सेतु से पैदल जा रहे थे इसीबीच युवक के कथना अनुसार लड़की ने अचानक छलांग लगा दी और गंगा में जा गिरी। लड़के के अनुसार लड़की के पिता दो शादी कर रखे थे और घर मे उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। हालाँकि लड़की के परिजनों के तरफ से बयान नही आया है।
इधर पुलिस शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है। वहीं लड़के को हिरासत में रखा गया है। और लड़की के परिजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।