भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में करीब 2:00 बजे दिन में करीब 35 वर्षीय युवक दिनेश राय पिता स्वर्गीय राम किशुन राय के शरीर पर बांध पर बने सड़क किनारे से गुजरे 440 वोल्ट का तार टूट कर उसके शरीर पर गिरने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। विदित हो कि उक्त युवक गेहूं का भूसा अपने भुस्कार में रख रहा था ठीक उसी समय बिजली का तार अचानक टूट कर उसके शरीर पर गिरा पड़ा।
और उसकी मृत्यु तत्काल घटनास्थल पर ही हो गई लोगों की जानकारी होने पर वहां काफी भीड़ जमा हो गई लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में लोगों की सूचना पर बिजली लाइन को काटा गया उक्त घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक रामदेव राय घटनास्थल पर पहुंचे इसकी जानकारी थाना प्रभारी दीपक कुमार एवं बिजली विभाग के एसडीओ सुशील कुमार जे• ई• अरविंद पंडित को दी तत्पश्चात घटनास्थल पर पहुंचे भयंकर स्थिति को भाँफते हुए उक्त मृतक को चार लाख मुआवजा देने की घोषणा करते हुए सभी जगह गांव में उक्त नंगे तार की जगह कभर युक्त तार लगाने की बात बताई।
इसके साथ ही मृतक के परिवारों को विधायक श्री राय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से 20 हजार एवं मुखिया की ओर से दाह संस्कार हेतु 3 हजार देने की बात बताई ।तत्पश्चात पुलिस के द्वारा लाश को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। इधर मृतक की पत्नी मीना देवी का रो – रो कर बुरा हाल था। इधर उक्त मृतक को 12, 10 एवं 6 वर्ष का तीन लड़का एवं 8 वर्ष की एक नाबालिक लड़की है उक्त मौके पर एसआई विनोद कुमार पाठक, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष राम नरेश राय, मनीष कुमार, भाजपा नेता विजय भारती, समाजसेवी चंदा कुमारी, टुनटुन यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।