छः विधान सभा क्षेत्रो का अलग अलग कंट्रोल रूम बनाया गया है। 12 मई को होने वाले लोक सभाचुनाव के मद्देनजर गोपालगंज के जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपनी चुनाव से संबंधित समस्या एवं समाधान के लिए तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है यह कंट्रोल रूम पूरी तरह से हाईटेक है।
और सबसे बड़ी विशेषता तो यह है कि इस कंट्रोल रूम में सबसे अधिक महिलाओं की भागीदारी होगी यह जानकारी जिलाधिकारी ने दी वहीं डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि आज मतदान के लिए योगदान करने जा रहे विजयपुर प्रखंड के प्रधान सहायक की सड़क हादसे में मौत हो गई यह बहुत बड़ी छाती मानी जा रही है तत्काल चुनाव आयोग की तरफ से 15 लाख मुआवजा राशि मृत प्रधान सहायक की पत्नी को देने की घोषणा की गई।