माह ए रमजान का महीना प्रारम्भ है। मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रख रहे है. मुस्लिम भाइयो के लिए खुशी का पर्व है। भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से लोग मार्केट करने अररिया मुख्यालय पहुंच रहे है। लोग विभिन्न प्रकार के फल,सवई,छुआरा,खजूर, काजू किसमिस इतियादी की खरीददारी कर रहे है। इन सामग्री का इस्तेमाल रोजेदार इफ्तार एवं सेहरी के समय करते है। जैसे जैसे पर्व नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बाज़ारो में चहल पहल बढ़ रही है।
ईद पर्व को लेकर सामानो की कीमतों में आग लग गई है। दाम बढ़ने के कारण लोग परेशान है। गरीब एवं माध्यम वर्ग के लोगो को आज भी बच्चे के शौक को पूरा करने में असमर्थ है। फिर भी साल का यह जो महीना है इस्लामिक इतवार से बहुत ही पाक साफ़ और हर तबके के लोग थोड़ा ही सही लेकिन खरीददारी जरूर करते है। लोगो का कहना है कि पर्व है तो मानना ही पड़ेगा।