Bihar ki awaaz, Latest Bihar political News, Bihar crime news in hindi – बिहार की आवाज़
अररिया बिहार

माँ बेटी को जिंदा जलाया

अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार अमात टोला में भूमि विवाद में मां व बेटी को पेट्रोल छिड़क कर जिदा जलाने का प्रयास किया गया। इसमें गंभीर रूप से झुलसी मां की हालत चिताजनक है। घटना के बाद परिजन आनन फानन में घायलों को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर रानीगंज थाना के एसआइ डीपी यादव सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

पुलिस की आहट मिलते ही सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए। एसआइ डीपी यादव ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद घायल महिला व परिजन से मिलने सदर अस्पताल चले गए। घर के पिछवाड़े में विजय मंडल के जलेबी के पेड़ से अजय मंडल की पुत्री काजल व अन्य बच्चे जलेबी तोड़ रहे थे। इसका विरोध करने मौके पर विजय मंडल की पत्नी अनिता देवी व दोनों पुत्र राजू व राहुल जलेबी पेड़ के समीप पहुंच गए। बच्चों का मामूली विवाद देखते ही देखते दोनों परिवार के वयस्क सदस्यों के बीच हिसक हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि विजय मंडल, उसके दोनों पुत्र राजू मंडल, राहुल मंडल व विजय की पत्नी अनिता देवी ने अपने दुकान से बोतल में पेट्रोल निकाल कर प्रकाश मंडल की 55 वर्षीय मां अमली देवी व 35 वर्षीय विवाहित बहन शोभा देवी के शरीर में छिड़क कर आग लगा दिया।

आसपास के ग्रामीणों ने बचाव कर पेट्रोल के धधकते आग से दोनों मां व बेटी को बाहर निकाला। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर छोड़ कर भाग गए। आग में गंभीर रूप से झुलसे अमली देवी की स्थिति चिताजनक बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।

Share and Enjoy !

0Shares
0 0

Related posts

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में ब्रजेश ठाकुर के कई बैंक खाते सील और एक अधिकारी गिरफ्तार -पप्पू यादव

Pankaj kumar

विद्यालय भवन निर्माण को विधायक ने किया शिलान्यास

Binay Kumar

दो बेटियों ने बढ़ाई रानीगंज जिले की शान

Pankaj kumar

Leave a Comment

0Shares
0