पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 28वा बलिदान दिवस सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा समय अन्य नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि देश के लिए राजीव गांधी का योगदान किसी से छुपा नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कई ऐसे काम किए हैं जिसके कारण आज देश उन्नति की तरफ बढ़ रहा है।
इसके साथ ही भाजपा समेत विरोधी दलों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भूमिका पर सवाल उठाने के मामले पर मदन मोहन झा ने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है। अरे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विरोधियों ने राजीव गांधी के रहते ही जो जो सवाल उठाए थे सब निराधार साबित हुए। अब अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आरोप लगा रहे हैं तो ये अलग बात है। मदन मोहन झा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि राजीव गांधी पाक साफ छवि के थे।