आरा शहर के भलुहीपुर गांव में सोमवार की देर रात बारात में नाच देखने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गयी। आरा सदर अस्पताल से उसे पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसका ऑपरेशन शहर के प्राइवेट अस्पताल में करवाएं। जख्मी युवक भलुहीपुर का हरेंद्र कुमार यादव है। गोली उसके हाइड्रोसिल (स्क्रोटम) में लगी है, जो पैखाना के रास्ते में फंस गयी।
डॉ. विकास सिंह द्वारा उसका ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है। गोली मारे जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं सूचना मिलने पर टाउन थाना के एक पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और युवक से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नाच देख रहा था। तभी उसे गोली लग गयी उसने मारने वाले को नहीं देखा है। वह केस नहीं करना चाहता है। वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।