आरा :- दानापुर रेलमंडल के आरा रेलवे पर बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेन में बिना टिकट के सफर कर रहे 64 यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे फाइन के रूप में साढ़े 24 हजार वसूल किये गये। सुबह आठ बजे शुरू हुआ चेकिंग अभियान शाम चार बजे तक चलता रहा। पूरे दिन चले चेकिंग अभियान से बिना टिकट करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार दानापुर मंडल के वरीय रेल अफसरों के निर्देश पर आरा स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग शुरू की गयी। इस विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट सफर कर रहे कुल 64 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें 54 यात्रियों ने तो फाइन देकर टिकट बनवा लिये। जबकि 10 यात्रियों को मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया गया। अभियान में आठ चेकिंग स्टाफ और पांच आरपीएफ स्टाफ थे।