बिहार विकास युवा मोर्चा के अध्यक्ष सह सूचना अधिकार सदस्य प्रसेनजीत कृष्ण ने कहा है की भ्रष्टाचार किस चरम तक पहुंच चुका है। इसका अनुमान नही लगाया जा सकता है। एक से दो दिनों की हल्की बारिश में अररिया समाहरणालय परिसर में पानी का जमाव हो गया है। यदि पानी बीच समाहरणालय बोला जाय तो गलत नही होगा। मोर्चाध्यक्ष प्रसेनजीत कृष्ण ने कहा जिला मुख्यालय परिसर में जिला के एक नम्बर और दो नम्बर के पदाधिकारी सहित जिला के सभी अधिकारियों के सामने विपरीत कार्य किया गया। जिसके वजह से मुख्यालय परिसर में जल जमाव हो रहा है।
यदि विभाग के कार्यपालक अभियंता और कनीय/वरीय अभियंता के अनुसार होता तो यह हाल मुख्यालय परिसर का हाल ऐसा नही होता। मोर्चाध्यक्ष ने कहा जब जिलाधिकारी के नजर के सामने ही नियम कानून का मख़ौल उड़ गया तो फिर क्षेत्र के सात निश्चय ,रोड पुल पुलिया का काम की गुणवत्ता की बात करना उचित नही है। जिलाधिकारी अब पानी जमाव होने के बाद भी कम से कम मामले पर संज्ञान ले और इसकी जाँच करने की माँग किया।