बिहार के भागलपुर जिले में एक पत्नी ने प्रेमी के चक्कर में पति को ही मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या की इस वारदात को छिपाने के लिए महिला ने अपने पति की लाश को घर के अंदर ही दक दिया। मगर सोमवार सुबह लाश की दुर्गंध ने इस कत्ल का राज खोल दिया। हत्या की यह दिल दहला देने वाली घटना सनहौला थाना क्षेत्र के बड़ी रामसी गांव की है। बदबू आने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जमीन खोदकर शव को बाहर निकाल कर देखा।
जानकारी के अनुसार मृतक कैलू दास 5 दिन से लापता था। पड़ोस के लोगो को शक हो रहा था कि 5 दिन पूर्व ही उसकी हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया है। बताया जाता है कि घटना के कारण पत्नी का अवैध संबंध था। जिसका कैलू दास विरोध करता था। पत्नी अक्सर घर पर अनजान लोगों को बुलाती थी। इसको लेकर कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था।
previous post