दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सह कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शिला दीक्षित जी अब हमलोगों के बीच नही रही। शीला दीक्षित 81 वर्ष की थीं। अभी उनके निधन की वजह का पता नहीं चल सका है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उनके निधन से कांग्रेस सहित देश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गयी है। बता दें कि शीला दीक्षित का 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। दीक्षित 1998 से 2013 तक सीएम पद पर रहीं। वे केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। फिलहाल वे एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उनके निधन के बाद राजनीति सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।