यूपी की एक महिला से आरा व पटना जिले के बिहटा में गैंगरेप करने का किया गया है। घटना पिछले मार्च महीने की है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आरा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें एक महिला समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है। तीन लोगों पर रेप करने, जबकि महिला समेत दो लोगों पर संरक्षण व मदद देने का आरोप लगाया है। आरोपितों में तीन महिला के मायके बड़हरा इलाके के रहने वाले हैं। महिला आरोपित बिहटा, जबकि एक अन्य आरा श्रीटोला का रहने वाला है। केस करने वाली महिला यूपी के बलिया के एक गांव की है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 15 मार्च को वह अपने ससुराल में थी। तभी उसके मायके का सन्नी पासवान उसके घर पहुंचा और उसकी मां की बीमारी की बात कह मायके चलने की बात कही। इसके बाद महिला उसके साथ बाइक से मायके चल पड़ी।
रास्ते में बबुरा के बस स्टैंड के समीप गोविंद व सूर्य पासवान मिल गये। दोनों ने मां के बिहटा में होने की जानकारी दी। उसके बाद सभी बिहटा चले गये। इस बीच अंधेरा हो गया। उसके बाद तीनों महिला को जबरन सिकरियां गांव की अनिता के घर पहुंचे और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर धमकी भी दी गयी। तीन दिनों तक रेप करने के बाद उसे आरा के श्रीटोला लाया गया। वहां भी उसके साथ दो दिनों तक रेप किया गया। पुलिस मेडिकल जांच कराने के बाद महिला का बयान दर्ज कराने में जुटी है।