बिहार के जमुई से बड़ी खबर है। यहां गोली मार कर भाग रहे एक युवक की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक मुखिया के रिश्तेदार को गोली मार कर भाग रहा था। घटना चंद्रदीप थाना इलाके की है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चंद्रदीप थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।स्थिति को नियंत्रण करने के लिए जमुई डीएम एसपी एसडीओ और डीएसपी भी पहुंचे। अलीगंज में हुई इस तनावपूर्ण घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सोनखाड़ गांव के युवक अमर कुमार है। अमर कुमार ने अलीगंज के पुरसंडा के मुखिया के रिश्तेदार को गोली मारी. गोली मुखिया के रिश्तेदार के पैर में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख गोली चलाने वाला युवक अमर कुमार भागने लगा. जिसे लोगों ने पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने युवक को तबतक पीटता रहा जबतक उसकी मौत न हो गई।