Bihar ki awaaz, Latest Bihar political News, Bihar crime news in hindi – बिहार की आवाज़
  • Home
  • बिहार
  • महिला को अपहरण कर कुछ लोगो ने मिलकर किया गैंगरेप
नालंदा बिहार

महिला को अपहरण कर कुछ लोगो ने मिलकर किया गैंगरेप

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को चार दिनों तक बंधक बना कर रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाए जाने का मामला पटना के घोसवरी थाना को प्रेषित कर दिया गया है। पीड़िता ने बिहार शरीफ महिला थाना में आवेदन दिया था। एसपी के आदेश पर यहां की थानाध्यक्ष ने उस शिकायत को पटना जिला के घोसवरी थाना प्रेषित कर दिया। पीड़िता का ससुराल पटना जिला के घोसवरी थाना इलाके में है। 16 जुलाई को उसका रिश्तेदार अपने चार दोस्तों के साथ उसके घर आया। अपहर्ता रिश्तेदारों ने बताया कि उसके पिता की तबियत बहुत खराब है। इसके बाद वह रिश्तेदार के झांसे में आकर उसके साथ अपने घर रहुई के लिए निकल गई।

विवाहिता को चार पहिया वाहन से लाया जा रहा था। रास्ते में सुनसान स्थान पर रिश्तेदार उसे वाहन से उतार कर खेत में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को अज्ञात स्थान पर बंधक बना कर रखा गया। जहां रिश्तेदार हर दिन उससे कुकर्म करता रहा।परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी ससुराल वालों को लग गई। जिसके बाद उन लोगों ने रखने से इंकार कर दिया। पिता बेटी के ससुराल जाकर पंचायत भी कराएं। जहां पंचों ने लड़के वालों के पक्ष में फैसला दिया।

इसके बाद पीड़िता ने बिहार शरीफ महिला थाना की शरण में गई। लेकिन वहां कई दिनों तक टालमटोल किया जाता रहा। लेकिन बाद में वरीय अधिकारी के आदेश पर बिहार शरीफ महिला थानाध्यक्ष ने मामला पटना जिला के घोसवरी थाना प्रेषित कर दिया।

Share and Enjoy !

0Shares
0 0

Related posts

पप्पू यादव की नारी बचाओ पद यात्रा 19और 20 सभी दल को चुनौती दिया है

Mukesh

दबंगो ने किया मजदूर की हत्या

Binay Kumar

चिमनी के पास एक युवक को पानी मे डूबने से हुई मौत

Binay Kumar

Leave a Comment

0Shares
0