मधेपुरा : स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस, पटना के प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष मधेपुरा निवासी डाॅ. कुमार चंद्रदीप को राष्ट्रीय जनता दल, बिहार का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।
आप लंबे समय से राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। आप 1984 में सदस्य कार्यकारिणी समिति, जिला युवक कांग्रेस कमेटी, मधेपुरा और 1988 में प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार प्रदेश छात्र सभा, लोक दल के पद पर मनोनीत हुए। आपको 1994 में प्रदेश सचिव, बिहार प्रदेश जनता दल और 1995 में प्रदेश महासचिव, बिहार प्रदेश जनता दल की जिम्मेदारी मिली। पुनः 1996 एवं 1997 में भी प्रदेश महासचिव बिहार प्रदेश जनता दल के पद पर मनोनीत हुए। आपने 25 जून 1999 को राष्ट्रीय जनता दल के द्वितीय राज सम्मेलन में राज्य परिषद् सदस्य की हैसियत से भाग लिया। 2015, 2016 एवं 2917 में राजद बिहार प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोनीत हुए।
मालूम हो कि डॉ. चंद्रदीप के पिता डाॅ. रवीन्द्र कुमार यादव रवि पूर्व सांसद और बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति और माता डॉ. मीरा कुमारी अवकाश प्राप्त प्रोफेसर हैं। इनके दादा स्वर्गीय कमलेश्वरी प्रसाद यादव, भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे।