DELHI : सरकार और किसान संगठनों के बीच नौंवे दौर की वार्ता आज
सरकार और किसान संगठनों के बीच वार्ता का 9वां दौर आज नई दिल्ली में होगा। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार किसान नेताओं के साथ खुले मन से बातचीत के लिए तैयार है और उम्मीद है कि यह वार्ता सकारात्मक होगी।
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को तीन कृषि कानूनों के अमल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। न्यायालय ने किसानों की शिकायतें और सरकार के विचार जानने के लिए एक समिति के गठन की भी घोषणा की थी।
भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष भूपेन्दर सिंह मान, शेतकरी संगठन महाराष्ट्र के अध्यक्ष अनिल घनवत, अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के प्रमोद कुमार जोशी और कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी को समिति में नियुक्त किया गया था।
श्री मान ने कल चार सदस्यों की इस समिति से खुद को अलग कर लिया।