किसान विरोधी देश विरोधी गरीब विरोधी केंद्र की सरकार है
पतरघट संवाददाता सुभाष राम-
सहरसा पतरघट प्रखंड के मंगवार मधेपुरा मुख्य मार्ग को राजद के कार्यकर्ता के द्वारा किया गया चक्का जाम जिसका अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष भीखा पासवान के द्वारा किया गया। भीखा पासवान ने बताया यह सरकार किसान विरोधी सरकार है 2 महीना से अधिक से किसान आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार इस पर कोई बयानबाजी करने से इनकार जा रहा है। जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ श्री सतनारायण यादव ने बताया जब तक कि यह सरकार किसान बिल वापस नहीं लेते हैं। तब तक राजद और वामदलों के द्वारा व्यापक आंदोलन जारी रहेगा। चाहे सरकार हम लोग को जितना मजबूर कर दे लेकिन हम लोग समझने के लिए तैयार नहीं हैं। और झुकने वाले नहीं हैं। हम लोग किसान के साथ हैं। किसान देश का अन्नदाता है देश में जितने भी पदाधिकारी गण एवं मंत्री, नेता हो सभी को अन्य चाहिए। जबकि किसान देश का सर्वोपरि हैं। किसान के साथ हैं किसान के सम्मान में राजद और वामदलों मैदान में आए हैं इसके लिए हम लोग आंदोलन जारी रखेंगे
मौके पर मौजूद कार्यकर्ता कैलाश यादव,तेजनारायान यादव,राजेन्द्र यादव,जिला पार्षद रविन्द्र यादव, रमेश चंद्र राणा,पिंटू यादव, उपेन्द्र यादव पूर्व शिक्षक, एवम् तमाम कार्यकर्ता गण के उपस्थिति में संपन कराया गया।