Bihar ki awaaz, Latest Bihar political News, Bihar crime news in hindi – बिहार की आवाज़
  • Home
  • बिहार
  • एक करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हुए तस्कर
बिहार समस्तीपुर

एक करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हुए तस्कर

समस्तीपुर जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया। अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव के राजेश्वर चौक के पास से पुलिस को एक कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा मिला। इस दौरान पुलिस को देखकर गांजा तस्कर, चालक और उप चालक फरार हो गया। वहीँ गश्ती के दौरान पुलिस ने कंटेनर तथा गांजा को जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में अज्ञात गांजा तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। सूचना मिलते ही एसडीपी दलसिंहसराय कुंदन कुमार ने थाना पहुंकर जब्त गांजा का अवलोकन किया।

इस घटना के बाबत थानाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि अंगारघाट चौक पर दारोगा रामकुमार रविदास तथा एएसआई सुचित चौबे अन्य पुलिस बलों के साथ गश्ती कर रहे थे। इसी क्रम में रोसड़ा की ओर से एक वाहन कंटेनर बड़ी तेजी से गुजर रहा था। पुलिस को इस पर संदेह हो गया इसके बाद कंटेनर का पीछा पुलिस करने लगी।

कुछ दूर जाकर पुलिस के भय से कंटेनर पर सवार चालक व अन्य लोग वहन को खड़ा करके फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की जब तलाशी ली तो केबिन से एक बोरी गांजा बरामद किया गया। कंटेनर में बना रखा था तहखाना। पुलिस गांजा एवं कंटेनर को जब्त कर थाने पर ले आई। जब कंटेनर की बॉडी की गहन छानबीन की गई तो उसमें एक गुप्त तहखाना में भारी मात्रा में गांजे का बंडल रखा मिला। मिली जानकारी के अनुसार 51 बंडल में 800 किलो गांजा बरामद का अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जारही है। वहीँ पुलिस फिलहाल तस्करों का पता लगाने में जुटी है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

कोशी एवम बिहार को बचाने के लिए क्यों नही जा रहे हैं गुजरात कोशी बरबोले तीनो नेता:-डॉ०गौतम कृष्ण

Mukesh

कांग्रेस ने दलित-महादलित बुजुर्गों को सम्मानित किया

Pankaj kumar

घर-घर पुस्तक एवं पुस्तकालय अभियान की जरूरत : डॉ. सुधांशु शेखर

Mukesh

Leave a Comment

Shares