Bihar ki awaaz, Latest Bihar political News, Bihar crime news in hindi – बिहार की आवाज़
  • Home
  • Latest
  • राज्यपाल लालजी टंडन ने गांधी मैदान में जाकर फहराया तिरंगा गणतंत्र दिवस के अवसर पर……
Latest पटना बिहार

राज्यपाल लालजी टंडन ने गांधी मैदान में जाकर फहराया तिरंगा गणतंत्र दिवस के अवसर पर……

पटना. देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पटना और पूरे बिहार में जश्न का माहौल है। लोग हर्ष और ख़ुशी के साथ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। यहां राज्यपाल लालजी टंडन ने तिरंगा फहराया। इससे पहले राज्यपाल खुली जीप में सवार हुए और परेड का निरीक्षण किया।
झंडा फहराए जाने के बाद परेड की शुरुआत हुआ। बिहार पुलिस और बीएमपी के जवानों की टुकड़ी एक-एक कर मंच के सामने से गुजरी और राज्यपाल ने सलामी ली। दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में तिरंगा फहराया।


किसानों के लिए मेहनत कर ही सरकार…..

झंडा फहराने के बाद राज्यपाल लालजी टंडन ने अपने भाषण में बिहार सरकार के किए जा रहे कामों को गिनाया। राज्यपाल ने कहा कि बिहार सरकार लगातार विकास के काम कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार में मानसून असामान्य रहा है। पिछले वर्ष 15 जिलों में कम वर्षा हुई। इन जिलों के प्रखंडों के किसानों को राहत पहुंचाई जा रही है।

राज्य सरकार देश के हर व्यक्ति की थाली में बिहार का एक भोजन पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए किसानों की सहायता की जा रही है। कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले बिजली के दर में कमी की गई है। डीजल पर मिलने वाले अनुदान को बढ़ाया गया है। बिहार को लगातार आपदाओं को सामना करना पड़ता है। इसके चलते राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था की है। राज्य सरकार सुशासन के कार्यक्रम को महत्ता दे रही है। सात निश्चय से लोगों को लाभ मिल रहा है। सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए भी काम कर रही है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

AISU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने BNMU कुलपति को सौपा मांग पत्र , BEd घोटाले की जांच की मांग किया

Mukesh

रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने मुख्य पुजारी से प्रसाद ग्रहण कर सर्पों के राजा नाग देवता को अपने गले में लगाई

Binay Kumar

श्रावणी मेला में रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था

Pankaj kumar

Leave a Comment

Shares