Bihar ki awaaz, Latest Bihar political News, Bihar crime news in hindi – बिहार की आवाज़
  • Home
  • Latest
  • बिहार के सियासत में नई एंट्री पुष्पम प्रिया ने घोषित किया 2020 में होंगे मुख्यमंत्री
Latest पटना बिहार राज्य होम

बिहार के सियासत में नई एंट्री पुष्पम प्रिया ने घोषित किया 2020 में होंगे मुख्यमंत्री

#बिहार के #सियासत में #नई_एंट्री!

#पुष्पम_प्रिया_चौधरी_मुख्यमंत्री_पद के लिए

Twitter @pushpampc13
#PushampamPriyaChaudhary

पटना: बिहार की सियासत में एक लड़की ने भूचाल ला दिया है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने यहां के तमाम दिग्गज नेताओं को खुलेआम चुनौती दी है। पुष्पम प्रिया चौधरी की चुनौती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत तमाम लोगों को अखबारों में विज्ञापन देकर ये चुनौती दी है।”Bihar)

की राजनीति में इन दिनों एक लड़की की चर्चा जोरों पर है। पुष्पम प्रिया चौधरी नाम की एक लड़की ने अखबारों में विज्ञापन देकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)

, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

(Tejashwi Yadav)

समेत तमाम सियासी सुरमाओं की चिंता बढ़ा दी है। इतना ही नहीं इसने अगले विधानसभा चुनाव (

Assembly Election)

में बिहार के मुख्यमंत्री (

New CM Candidate)

पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) ने ऐलान किया है वो इस साल नवंबर में होने वाली विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को टक्कर देंगी।

पुष्पम ने इसके लिए बाकायदा बिहार के सभी अखबारों में विज्ञापन देकर इस साल होने वाली चुनावी जंग में उतरने का ऐलान किया है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने विज्ञापन में बिहार के लोगों को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने दावा किया है कि अगर वह मुख्यमंत्री बनती है तो 2025 तक बिहार देश का सबसे विकसित राज्य बना देंगी, जबकि 2030 तक राज्य में विकास यूरोपियन देशों जैसा होगा। पुष्पम ने ‘प्लूरल्स’ नाम से राजनीतिक दल बनाया है। पुष्पम इस पार्टी की अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि पुष्पम प्रिया चौधरी दरभंगा की रहने वाली हैं और जेडीयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं। पुष्पम फिलहाल लंदन में ही रहती हैं। पुष्पम के ट्विटर अकाउंट के मुताबिक अनुसार उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइसेज से मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन किया है। आईडीएस यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से डेवलपमेंट स्टीज में एमए की डिग्री भी है।

पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी को छोटी बेटी हैं। इनकी पढ़ाई लंदन से हुई है। प्रिया इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में खुद सूबे के सीएम पद का उम्मीदवार मानती हैं। वह प्लुर्ल्स नाम से एक संस्था भी चलाती हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके माता पिता प्रोफेसर हैं और चाचा दरभंगा जेडीयू के जिलाध्यक्ष हैं। प्रिया के पिता विनोद चौधरी का कहना है कि नीतीश कुमार ने उनका टिकट काट दिया लेकिन उनकी बेटी संघर्ष कर रही है। वो उनके साथ हैं।

बिहार में अखबारों और होर्डिंग्स के जरिए खुद मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी को लेकर अब प्रदेश के राजनेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि, ‘यह बचपना है और आपलोग बचकाना बात का बतंगड़ बना रहे हैं। जब वो लड़की सात-आठ साल की थी तब से हम उसे जानते हैं। उनके दादा समता पार्टी के नेता उमाकांत चौधरी हम लोग एक समय साथ रहे हैं। वो विनोद चौधरी की बेटी हैं जो प्रोफेसर हैं और वह एमएलसी भी रहे हैं। उनके नॉमिनेशन में भी हम गए थे। हम इन बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। मुख्यमंत्री बनना कोई मजाक है क्या, ऐसे ही कोई मुख्यमंत्री बन जाता है? यह मूर्खतापूर्ण सवाल है। समाज में चढ़ाने वाले लोग मिल जाते हैं। इतना संसाधन आया कहां से।’

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

दहेज में मोटरसाइकिल के लिए पीट पीट कर विवाहिता को घर से निकाला

admin

कसबा में हुए पेट्रोल पंप लूट कांड का पूर्णिया पुलिस ने किया उदभेदन

Mukesh

विवाद के बावजूद सनी लियोनी की वेब सीरीज रिलीज, SGPC का विरोध दरकिनार?

Pankaj kumar

Leave a Comment

Shares