Bihar ki awaaz, Latest Bihar political News, Bihar crime news in hindi – बिहार की आवाज़
  • Home
  • Latest
  • शर्मनाक:मायागंज अस्पताल में भर्ती 60 साल की महिला से सर्जरी वार्ड के बाथरूम में दुष्कर्म
Latest बिहार भागलपुर राज्य होम

शर्मनाक:मायागंज अस्पताल में भर्ती 60 साल की महिला से सर्जरी वार्ड के बाथरूम में दुष्कर्म

भागलपुर:राजन कुमार: वारदात/मायागंज अस्पताल में भर्ती 60 साल की महिला से सर्जरी वार्ड के बाथरूम में दुष्कर्म
* पिङिता बांका जिले की रहने वाली है
मायागंज अस्पताल के सर्जरी वार्ड के बाथरूम में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 60 साल की एक महादलित महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीङीता बांका जिले की एक गाँव की रहने वाली है।
उसके पीठ में घाव होने के कारण सर्जरी वार्ड में डॉ. यु नाथ के युनिट में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उसके घाव का आंपरेशन होना था। घटना के बाद पीङिता के बयान पर आरोपी बांका के बौसी स्थित डुमरी फङी गाँव निवासी गोपाल महतो (40 वर्ष) के खिलाफ एसपी-एसटी एकट, रेप की धाराओं में बरारी थाने में केस दर्ज किया गया है। रविवार को महिला का मेडिकल जांच करवाया गया। रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है।
पिङिता महिला ने पुलिस को बताया कि उसके वार्ड में भर्ती बांका के अन्य मरीज के दादा गोपाल महतो ने जल्दी आंपरेशन करने का झांसा देकर बाथरूम ले गया और वहाँ गलत काम किया। इसके बाद महिला ने अपने 80 वर्षीय पति को आपबीती सुनाई। फिर दोनों बरारी थाने में पहुँचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस आरोपी को खोजने जब तक सर्जरी वार्ड पहुँची तब तक गोपाल महतो अपने मरीज को लेकर फरार हो चुका था। पुलिस ने उसके बौंसी स्थित गाँव में भी छापेमारी की, लेकिन वह वहाँ नहीं मिला। पुलिस ने अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खांगला कर आरोपी गोपाल महतो का चेहरा स्पष्ट नहीं आ सका।
आरोपी ने कहा, जल्द बढ़िया से करवा देंगे आंपरेशन और महिला को अपने साथ ले गया
दुष्कर्म पिङित महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने पति के साथ बेड पर बैठी थी। तभी गोपाल महतो वहाँ पहुँचा और कहा कि आंपरेशन जल्द और बेहतर तरीके से करवा देंगे। यह कहकर वह मुझे अपने साथ ले गया। मेरे पति बेड पर ही बैठे रहे। वार्ड के बरामदे पर ले जाकर गोपाल ने मुझसे पूछा कि माहवारी होती है या नहीं? मैंने कहा कि चार महीने से बंद है। यह सुनते ही गोपाल मुझे बाथरूम ले गया और भीतर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद गलत काम किया।
*कोई भी खबर की पुष्टि के लिये संवाददाता दिम्मेवार होंगे *

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

सिंघेश्वर के समीप स्कॉर्पियो पुल से टकराई मौके पर 3 की मौत 3 घायल

Mukesh

बीच सड़क पर पॉकेटमार की जमकर हुईं धुनाई

Binay Kumar

रहठा फ़नहन में ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान

Mukesh

Leave a Comment

Shares